स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण : राजानी

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स

देवास। दिनांक 21 मई 2023 रविवार को जिला शहर कॉंग्रेस कमेटी देवास के आव्हान पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा  के आतिथ्य में एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी की अध्यक्षता में भारतरत्न, देश के पुर्व  प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के जनक स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि  के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति किये उनके बलिदान, त्याग और समर्पण को याद किया जाएगा। स्थान - सुपर मार्केट स्थित स्व. राजीव गाँधी जी की प्रतिमा समय - प्रात: 09:45 बजे । 


राजानी ने वार्ड अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर प्रभारी, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,  झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, माझी कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, इंटक कांग्रेस, उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस आईटी एवं मीडिया विभाग, सभी से निवेदन किया है की कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होवे।

Post a Comment

0 Comments