प्रदेश के प्रत्येक गांव में घर घर पहुंचेगा किसान मोर्चा, किसान मोर्चा करेगा गांव गांव किसान चौपाल का आयोजन

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स


देवास। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराजसिंह गोहिल ने बताया कि वर्चुअल बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को आगामी कार्य योजनाओं से अवगत कराया जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी द्वारा प्रत्येक गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।


 जिसके अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा के समस्त जिले एवं मंडल के पदाधिकारी अपने अपने जिले एवं मंडल के प्रत्येक गांव में जाकर किसान चौपाल का आयोजन करेंगे। इन चौपालों के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केे नेतृत्व में केन्द्र सरकार के प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न किसान हितेषी योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण निधि, फसल बीमा योजना, अनुदान द्वारा ट्रांसफार्मर योजना, संबल योजना, ट्रेक्टर योजना, ब्याज ऋण माफी योेजना, ग्रीष्मकालीन उडद एवं मूग के उपार्जन सहित जनता के जीवन के आधार की मूलभूत योजनाओं जैसे शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित किया गया है। 


आगामी समय में ट्रेक्टर किसान चौपाल के माध्यम से यह जानकारी किसानों तक पहुंचाना है। मध्यप्रदेश सरकार किसानों को फसल का अधिकतम समर्थन मूल्य उपार्जन, प्रदेश की कृषि विकास दर 3 से बढकर 29 प्रतिशत हुई। बुवाई क्षेत्र 199 लाख हेक्टर से बढकर 299 लाख हेक्टेयर से अधिक हुआ। तीसरी फसल का रकबा शून्य से बढकर 12.47 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा है। 



Post a Comment

0 Comments