पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक "मां भगवती टाइम्स"
देवास 06 अप्रैल 2023/ नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद करनावद हरिवल्लभ शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार के मार्गदर्शन में नगर की समस्त ऐसी कुंए/बावड़ियां (वॉर्ड क्र. 01, 06 और 08) जिनकी स्थिति खराब है। जिनके कारण भविष्य में मिट्टी धंसकने जैसी परिस्थितियां/जनहानि संबंधित गंभीर घटनाएं निर्मित हो सकती है। उनको तात्कालिक रूप से मिट्टी/मुरम के माध्यम से भराव किया जा रहा है, जो संभवतः जल्द ही पूर्ण कर दिया जावेगा।
0 Comments