100 करोड़ की लागत से संत शिरोमणि रविदास जी का भव्य मंदिर बनेगा

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की कामकाजी बैठक संपन्न

देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर देवास पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की आगामी कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भगवान परमार उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय दायमा ने की। 


विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी तथा संतोष पंचोली उपस्थित थे। 


प्रदेश महामंत्री भगवान परमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल स्तर पर बाबासाहेब आंबेडकर संगोष्ठी की जाए तथा कार्यकर्ताओं को बताया जाए कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब के लिए क्या क्या कार्य किया है। बैठक में बताया गया कि आगामी मोर्चे के कार्यक्रम अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से 5 मई तक पखवाड़े के रूप में मनाकर प्रत्येक बूथ पर व दलित बस्ती में जाकर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्य व हमारे समाज के लिए किए गए कार्य को बताना है। साथ ही अधिक से अधिक लाडली बहना का लाभ हमारे समाज की महिलाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से दिलाना है। मोर्चा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि सागर के पास बड़तूमा में 100 करोड़ रूपए की लागत से संत रविदास का विशाल और भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर की दीवारों पर संत रविदास के दोहे और शिक्षाएं उकेरी जाएंगी। 


मंदिर परिसर में संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं संबोधित करते हुए देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर हमें आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनाना है। चुनावों के लिए हमें एकजुट होना है। बैठक का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री मनीष दांगी ने किया। आभार जिला अर्जुन मालवीय ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


Post a Comment

0 Comments