प्रत्येक बूथ को मज़बूत बनाने के लिए अभियान के रूप में जुटें कार्यकर्ता : शर्मा

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स

हमारा बूथ सबसे मजबूत करने के लिए जुटें कार्यकर्ता : शर्मा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने देवास में बैठक को किया संबोधित

देवास। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चल रही गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सभी समाजों को भरपूर सुविधाएं दी हैं। हमें सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत संपर्क करना है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी फिर से बूथ विस्तारक योजना अभियान शुरू किया जा रहा है। हमें मेरा बूथ सबसे मजबूत करके दिखाना है। इस अभियान का उद्देश्य को सक्रिय तथा मजबूत बनाना है और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जहां हम कमजोर हैं। इसीलिए कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के कार्य में जुटें। यह बात गुरुवार को देवास जिला मुख्यालय के दिव्य सांई पैलेस पर बैठक एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान टोली की कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान दो में अब प्रत्येक बूथ को मज़बूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता अभियान के रूप में जुटे। इस हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता को जवाबदारी दी गई है और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि 14 मार्च से चलने वाले बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के गठन सहित हितग्राही संपर्क करना है। शक्ति केंद्र की बैठकें 13 और 14 मार्च को होगी तथा 14 मार्च से मूल अभियान शुरू हो जाएगा। यह सात दिवसीय अभियान 21 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 23-24 मार्च को मंडल स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं 25 मार्च को शक्ति केन्द्र की समीक्षा बैठक होगी। इसी के साथ 26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना जाएगा।


कार्यशाला को भाजपा जिला प्रभारी मधु वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया। स्वागत भाषण राजीव खंडेलवाल ने दिया तथा आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी ने माना। इस अवसर पर प्रमुख रूप दुर्गेश अग्रवाल, महेश दुबे, रायसिंह सेंधव, पोपेन्द्रसिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, ओम जोशी, भरत चौधरी, मनोहरसिंह पवार सहित कई जिला पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


 



Post a Comment

0 Comments