पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। रामी गुजराती माली धर्मशाला तोड़ी पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रारम्भ हुआ। साथ ही सर्वजातीय नि:शुल्क विवाह संस्कार का कार्यक्रम भी 4 मार्च से होने जा रहा है। आयोजक सोमेश्वर सोलंकी ने बताया कि दिनांक 2 मार्च से 5 मार्च तक चलने वाले गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसको लेकर गुरुवार 2 मार्च को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपभाग लिया। माली धर्मशाला से चालू हुई।
कलश यात्रा नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक जनता बैंक होते हुए यज्ञ स्थान पर पहुची। रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया। इसी महायज्ञ के दौरान सर्वजातीय नि शुल्क विवाह आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमे समस्त जाती के लोग शामिल है। इस महायज्ञ की कलश यात्रा में लगभग 1 हजार महिला शामिल हुई, साथ ही गायत्री परिवार के सदस्य व समाज जन पत्रकार भी शामिल हुए।
0 Comments