पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। चैत्र नवरात्रि के पर्व पर मिश्रीलाल नगर स्तिथ मां कैला देवी सिद्धपीठ पर प्रति वर्षानुसार 22 मार्च से देवी अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक ज्ञान गंगा बहेगी। कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य आयोजक मन्नूलाल गर्ग की प्रमुख उपस्तिथि में समिति के संयोजक रायसिंह सेंधव ने सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के आतिथ्य में तथा समिति अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से आयोजन समिति के संरक्षक बनने का प्रस्ताव रखा, जिसे सहर्ष स्वीकार करने पर श्री सोलंकी का स्वागत सम्मान किया गया। बैठक मैं बताया गया कि 22मार्च को घट स्थापना के साथ नो दिवसीय देवी अनुष्ठान प्रारभ होगा जिसके दर्शन के लिए 24 घंटे मंदिर में विशेष व्यवस्था रहेगी।
दीपक गर्ग ने इसविषय पर विस्तृत जानकारी दी। श्री सेंधव ने बताया की 23 मार्च से कलश यात्रा के साथ दोप 3 बजे से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ प्रारंभ होगा।
अंतर राष्ट्रीय ब्रज रत्ना वंदना श्री के द्वारा संगीतमय एवम सजीव नाट्य अभिनय के साथ कथा की जाएगी। कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा 5 मार्च दोप .4 बजे होने वाली कार्यकर्ताओं की बैठक में तैयार होगी। बैठक में प्रमुख रूप से संयोजक मंडल के देवकृष्ण व्यास, सुश्री रेखा वर्मा, जयसिंह ठाकुर, रमण शर्मा, राजेश खत्री
अजब सिंह ठाकुर, राजेश यादव, ओ पी दुबे, चेतन उपाध्याय, दिनेश साकला, मोहन श्रीवास्तव, सुदेश सांगते, देवेंद्र बंसल आदि प्रथक प्रथक समय पर बैठक में उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने दी।
0 Comments