विकास यात्रा का तेरवां दिन : देवास जिले में विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही विकास यात्रा में जिले के नागरिक उत्‍साह से ले रहे है भाग

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स


विकास यात्रा में ’’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान में जन सहयोग से प्राप्‍त हो रही है स्‍मार्ट टीवी

देवास जिले में 19 फरवरी को पौधारोपण कर विकास यात्रा की शुरू होगी

जनप्रतिनिधि विकास यात्रा में भूमि-पूजन और लाकार्पण कर विकास कार्यो की दे रहे है सौगातें, हितग्राहियों को हितलाभ का किया जा रहा है वितरण

विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की दिलाई शपथ एवं पौधारोपण किया

जिले की पांचों विधानसभा में 18 फरवरी को 48 स्‍थानों से निकलेगी विकास यात्रा

देवास 17 फरवरी 2023/ देवास जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले के नागरिक विकास यात्रा में उत्‍साह से शामिल हो रहे है। विकास यात्रा में जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये जा रहे है। ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान’’ शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल साबित होगी। जिले के 01 लाख से अधिक छात्र छात्राऐं आधुनिक तकनीकी से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। विकास यात्रा में सेम (कुपोषित) बच्‍चों को ‘’खुशियों की टोकरी’’ में प्रोटिनेक्‍स पाउडर, मल्‍टी विटामिन सायरप, भुने चने एवं तिल के लड्डू दिया जा रहा है। विकास यात्राओं में जिले नागरिक छात्रावासों में लाईब्रेरी के लिए किताबे और आंगनवाडी केन्‍द्रों के लिए खिलोने दे रहे है। देवास जिले में 19 फरवरी को पौधारोपण कर विकास यात्रा शुरू होगी।


        विकास यात्राओं में जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित और विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई एवं पौधारोपण किया गया। मेरिट में आये बच्चों का सम्मान किया। विकास यात्रा में प्रचार रथ के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिले में विकास की दीवारे बनाई जा रही है। देवास जिले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन विकास यात्राएं निकाली जायेगी।


      विकास यात्रा देवास शहर में भेरूगढ से प्रारंभ हुई। विकास यात्रा में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए, शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास यात्रा में दौरान पौधा रोपण किया गया। विकास यात्रा में श्री विक्रम सिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री मनीष सेन सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 


      सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा ग्राम खिन्‍द्राखेडी से शुरू हुई। सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास यात्रा के दौरान पौधा रोपण किया गया। विकास यात्रा में शासन की योजनाओं की जानकारी दी। विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


      हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के नबीपुर से विकास यात्रा विधायक श्री मनोज चौधरी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया। विकास यात्रा में ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।


     बागली विधानसभा में विकास यात्रा लक्ष्‍मीपुरा से शुरू हुई। विकास यात्रा में खण्‍डवा सांसद श्री ज्ञानेश्‍वर पाटिल, विधायक बागली श्री पहाड़सिंह कन्‍नौजे सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि शामिल थे। विकास यात्रा में ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया। हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


      खातेगांव विधानसभा में विकास यात्रा का शुभारम्‍भ खातेगांव में विधायक श्री आशीष शर्मा ने किया। विकास यात्रा में नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया गया। विधायक श्री आशीष शर्मा ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया।


ग्राम जियागाव में जल जीवन मिशन के स्‍वीकृत नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया। स्कूल में बच्चों को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


जिले में विकास यात्रा 18 फरवरी को इन जगह निकलेगी विकास यात्रा


            देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 18 फरवरी को देवास शहर में शांतिपुरा, मुक्तिमार्ग और मल्‍हाररोड में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में लसुडिया ब्राहम्‍ण, धरटखेउी, बालोन, चांदगढ, जमोडी, सेडु, वरदु, जमोनिया, गुराडिया सुरदास, भयागांव और भीलखेडी में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में गुरिया, पितावली, हमीरखेडी, देहरियाआभा, कांझर, पालखा, लक्ष्‍मीपुरा, भीलआमला, अवराजसानी, स्‍यालखेडी, धिंगरखेडा, महुडिया और डिगोद में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      बागली विधानसभा क्षेत्र में सिंगोडी, गोदना, कानडा, बैरागढा, भायली, चोरवा, जिनवानी, डेहरी, निमलाय, डोंगलापानी और जानसुर में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में पिपलकोटा, बुरूट पिपलकोटा, पिपलानी, कोथमीर, ननासा, बामनीखुर्द, मंगरिया, अमोदा, सिरसोदिया, सुरानी और डेहारिया में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments