पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय बिजेपुर में देवास जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती कलादेवी यादव की उपस्थिति में दानदाता मनीष लोंडे, किशोर जोशी, रामदास जी एवं डॉ. निरंजन शर्मा ने 30 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए।
विद्यालय प्रधानाध्यापक किशोर कनासे ने विद्यालय की उपलब्धियों से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने बच्चों को पढ़ाई मन लगाकर करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में जन शिक्षक मुकेश तिवारी, नितिन गुप्ता एवं आशा तिलोदिया उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन स्कूल शिक्षक नितिन गुप्ता ने माना।
0 Comments