विकास यात्रा का दसवां दिन : देवास जिले में विकास यात्रा देवास शहर में भौंसले कॉलोनी, सोनकच्‍छ में ग्राम जोलाय, हाटपीपल्‍या में गोग्‍या, बागली में कंडिया और खातेगांव में खुबगांव से हुई शुरू

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स




जिले में किये जा रहे है नवाचारों के तहत जनप्रतिनिधियों ने '’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल’' लोगो का किया विमोचन


विकास यात्रा में जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी, आंगनवाडी केन्‍द्रों में बच्‍चों के लिए खिलौने और स्‍कूल/छात्रावासों में लाईब्रे‍री के लिए पुस्‍तको का किया जा रहा है संग्रहण


विकास यात्रा में विकास कार्यो का लोकार्पण/भूमि पूजन और पात्र हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण


जिले की पांच विधानसभा में 15 फरवरी को 58 स्‍थानों से निकलेगी विकास यात्रा


देवास 14 फरवरी 2023/ देवास जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले के नागरिक विकास यात्रा में उत्‍साह से शामिल हो रहे है। विकास यात्रा में जिले में किये जा रहे है नवाचारों के तहत जनप्रतिनिधियों ने '’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल’' लोगो का विमोचन किया गया। सेम (कुपोषित) बच्‍चों को ‘’खुशियों की टोकरी’’ में प्रोटिनेक्‍स पाउडर, मल्‍टी विटामिन सायरप, भुने चने एवं तिल के लड्डू दिया जा रहा है। विकास यात्राओं में जिले नागरिक छात्रावासों में लाईब्रेरी के लिए किताबे और आंगनवाडी केन्‍द्रों के लिए खिलोने दे रहे है।

     विकास यात्रा में जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये जा रहे है। विकास यात्राओं में जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित और विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण किया गया। मेरिट में आये बच्चों का सम्मान किया। विकास यात्रा में प्रचार रथ के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिले में विकास की दीवारे बनाई जा रही है। देवास जिले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन विकास यात्राएं निकाली जायेगी।

      विकास यात्रा देवास शहर में भौंसले कॉलोनी प्रारंभ हुई। विकास यात्रा में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए, शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास यात्रा में दौरान पौधा रोपण किया गया।


      सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा सोनकच्‍छ में जोलाय से शुरू हुई। सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास यात्रा के दौरान पौधा रोपण किया गया। विकास यात्रा में शासन की योजनाओं की जानकारी दी। विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।  


      हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के गोग्‍या से विकास यात्रा विधायक श्री मनोज चौधरी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया। विकास यात्रा में ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।


     बागली विधानसभा में विकास यात्रा ग्राम कंडिया से विधायक श्री पहाडसिंह कन्‍नौजे के नेतृत्‍व में शुरू हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री कन्‍नौजे ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया। हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। विधायक श्री कन्‍नौजे ने विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


      खातेगांव विधानसभा में विकास यात्रा का शुभारम्‍भ खुबगांव में विधायक श्री आशीष शर्मा ने किया। विकास यात्रा में नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया गया। विधायक श्री आशीष शर्मा ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया।


ग्राम जियागाव में जल जीवन मिशन के स्‍वीकृत नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया। स्कूल में बच्चों को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


जिले में विकास यात्रा 15 फरवरी को इन जगह निकलेगी विकास यात्रा


      देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 15 फरवरी को देवास शहर नईआबादी, माताजी की टेकरी और शिवम स्‍टेट में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में नगर परिसद के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में नानूखेडा, खोकरिया, कोपला, टप्‍पासुकल्‍या, कनेरिया, जामन्‍या, डोंकरखेडा, ब्रहम्‍पूरी, भीलूखेडी, रामगढ, चाकरपुरा, हरजीपुरा, भंवरदा, भोपापुरा और गुसट में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      बागली विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा बागली में ईमलीपुरा, उदयनगर, उदयपुरा, कोटखेडी, सोमल्‍यापुरा, रामपुरापटपडी, शिवनपानी,पटपडी, नरसिंगपुरा, देवझिरी, कोथमिर, धारडी, नयापुरा और गोवाडी में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में गुर्जरपुरा, पिपल्‍यानानकार, संदलपुरा, कोलरी, खारदा, बापचा, खिडक्या, नयागांव, खेडी, खल, रिचगांव और दीपगांव में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments