पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास जिले में सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकास यात्रा का किया शुभारम्भ
विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं जिले के नागरिक हुए शामिल
विकास कार्यो का हुआ भूमि पूजन, पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का किया वितरण
देवास जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दिन 06 फरवरी को 53 ग्रामों में निकलेगी विकास यात्रा
देवास 05 फरवरी 2023/ देवास जिले में विकास यात्राओं का भव्य शुभारम्भ हुआ। विकास यात्राओं का शुभारम्भ सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं जिले के नागरिक शामिल हुए। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया। विकास यात्रा में लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्य किये गये। विकास यात्रा में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में प्रचार रथ में एलसीडी के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। देवास जिले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन विकास यात्राएं निकाली जा रही है।
देवास शहर के ग्राम बिलावली में आयोजित विकास यात्रा का शुभारम्भ देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने किया। विकास यात्रा में देवास विधायक श्रीमती पवार ने कहा कि देवास विकसित शहर के रूप में उभरा है। देवास में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। देवास विधानसभा के 74 ग्रामों में नर्मदा का पानी पहुंचा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजना से घरो में पानी मिल रहा है। देवास शहर अच्छी सडके, स्पोर्ट, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। इस दौरान नगर निगम महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति श्री रवि जैन, श्री राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री ओम जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगम निगम कमिश्नर श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सोनकच्छ विधानसभा के नगर भौंरासा में विकास यात्रा का शुभारंभ सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। विकास यात्रा नगर के चोपड़ा से प्रारंभ हुई। बस स्टैंड पर सभा में अतिथि द्वारा विकास यात्रा को संबोधित किया गया तथा शासन की योजनाओं की जानकारी नगरवासियों को दी गई। जनप्रतिनिधियों ने विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया गया। विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहयों को गृह प्रवेश कराया गया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।
सोनकच्छ विधानसभा के नगर भौंरासा में विकास यात्रा का शुभारंभ सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, श्री राजीव खंडेलवाल, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा ने किया ने किया। विकास यात्रा नगर के चोपड़ा से प्रारंभ हुई। बस स्टैंड पर सभा में अतिथि द्वारा विकास यात्रा को संबोधित किया गया तथा शासन की योजनाओं की जानकारी नगरवासियों को दी गई। जनप्रतिनिधियों ने विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के की जानकारी दी। विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहयों को गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, श्री मनीष सोलंकी, श्री राजेश यादव पार्षद गण, नगरवासी उपस्थित थे।
हाटपीपल्या विधानसभा के ग्राम सुकल्या क्षिप्रा में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी एवं विधायक हाटपीपल्या श्री मनोज चौधरी ने विकास यात्रा का शुभारम्भ किया। विकास यात्रा का शुभारम्भ लाड़ली लक्ष्मियों का पूजन कर किया गया। उन्होंने विकास यात्रा शुभारम्भ के दौरान ग्राम सुकल्या क्षिप्रा में विधायक निधि से निर्मित होने वाले नये घाट एवं मंदिर में जाने के लिए बनने वाली पुलिया का भूमि पूजन किया। संत रविदास जी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। विकास यात्रा के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।
सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार निरन्तर विकास के कार्य कर रही है। सरकार सभी वर्गो के लिए कार्य कर रही है। विकास यात्रा में विकास का मेला लगा हुआ है।
विधायक हाटपीपल्या श्री मनोज चौधरी ने कहा कि क्षेत्रवासी विकास यात्रा में खिलौने, किताबे दे, इन्हों छात्रावासों और लाईब्रेरी में बच्चों के उपयोग के लिए रखा जायेगा। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर घर में नल से जल और किसानों के खेतों में खेतों में पानी पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक विकास हो रहा है। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बागली विधानसभा के ग्राम झिकडाखेडा में विधायक श्री पहाडसिंह कन्नौजे ने विकास यात्रा का शुभारम्भ लाड़ली लक्ष्मियों का पूजन कर किया। विकास यात्रा के दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।
खातेगांव विधानसभा के ग्राम पिपलनेरिया में विकास यात्रा का शुभारम्भ विधायक श्री आशीष शर्मा ने माँ नर्मदा जी का पूजन अर्चन कर किया। इस अवसर पर संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया, कन्याओं का पूजन कर पौधारोपण किया गया।
जिले में दूसरे दिन 06 फरवरी को 53 ग्रामों में निकलेगी विकास यात्रा
देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 06 फरवरी को देवास शहर औ ग्रामीण क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें मधुबन कॉलोनी, माहॉकाल कॉलोनी और ग्राम नोसराबाद में सुबह 10 बजे से निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।
सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 06 फरवरी को ग्राम कुलाला, सुरमाखेडी, मिर्जापुर, भुलाईखुर्द, धारुखेडी, सादीखेडा, राजोदा, सिकखेडी, कांकडदा, महुडी, बुनाई, बोलासा, जंगीपुर, पिपल्याखुर्द, नाराना और बुदन गांव में सुबह 10 बजे से निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।
हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 06 फरवरी को खटाम्बा, गुर्जरबापच्या, पितावली, कानकुंड, पितावला, आक्या, बरखेडी, बरेखेडा, नायताबपचा, खेताखेडी, राजौदा, बालौदा, लसूडिया नजदीक, भानगढ, गोरोडिया भील और धामन्दा में सुबह 10 बजे से निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।
बागली विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 06 फरवरी को खेडाखाल, देवासिया, धनतालाब, चन्द्रकेसर, बौरान्या, करोन्दिया, बडी, आगुर्ली, बेडामऊ, बामनखेडी, पोलाय, मातमौर, पिपल्याजान, पिपल्यासाहब, अमरपुरा, माकडिया, चापडा और गोराडियाकलां सुबह 10 बजे से निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।
0 Comments