विकास यात्रा का बारवां दिन : देवास जिले में विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही विकास यात्रा में जिले के नागरिक उत्‍साह से ले रहे है भाग

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स

विकास यात्रा में ’’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान में जन सहयोग से प्राप्‍त की जा रही है स्‍मार्ट टीवी 

जनप्रतिनिधि विकास यात्रा में भूमि-पूजन और लोकार्पण कर विकास कार्यो की दे रहे है सौगातें, हितग्राहियों को हितलाभ का किया जा रहा है वितरण


विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की दिलाई शपथ एवं पौधारोपण किया 

जिले की पांचों विधानसभा में 17 फरवरी को 55 स्‍थानों से निकलेगी विकास यात्रा

       देवास 16 फरवरी 2023/ देवास जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले के नागरिक विकास यात्रा में उत्‍साह से शामिल हो रहे है। विकास यात्रा में जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये जा रहे है। ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान’’ शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल साबित होगी। जिले के 01 लाख से अधिक छात्र छात्राऐं आधुनिक तकनीकी से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। विकास यात्रा में सेम (कुपोषित) बच्‍चों को ‘’खुशियों की टोकरी’’ में प्रोटिनेक्‍स पाउडर, मल्‍टी विटामिन सायरप, भुने चने एवं तिल के लड्डू दिया जा रहा है। विकास यात्राओं में जिले नागरिक छात्रावासों में लाईब्रेरी के लिए किताबे और आंगनवाडी केन्‍द्रों के लिए खिलोने दे रहे है।


        विकास यात्राओं में जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित और विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई एवं पौधारोपण किया गया। मेरिट में आये बच्चों का सम्मान किया। विकास यात्रा में प्रचार रथ के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिले में विकास की दीवारे बनाई जा रही है। देवास जिले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन विकास यात्राएं निकाली जायेगी।


      विकास यात्रा देवास शहर में गवली मोहल्‍ला प्रारंभ हुई। विकास यात्रा में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए, शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास यात्रा में दौरान पौधा रोपण किया गया। विकास यात्रा में श्री विक्रम सिंह पवार, नगर निगम सभापित श्री रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री मनीष सैन सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 


      सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा सोनकच्‍छ में चोबारा‍धीरा से शुरू हुई। सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास यात्रा के दौरान पौधा रोपण किया गया। विकास यात्रा में शासन की योजनाओं की जानकारी दी। विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


      हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के निम्‍बोदा से विकास यात्रा विधायक श्री मनोज चौधरी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया। विकास यात्रा में ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।


     बागली विधानसभा में विकास यात्रा तातूखेडी से विधायक श्री पहाडसिंह कन्‍नौजे के नेतृत्‍व में शुरू हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री कन्‍नौजे ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया। हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। विधायक श्री कन्‍नौजे ने विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


      खातेगांव विधानसभा में विकास यात्रा का शुभारम्‍भ पुरोनी में विधायक श्री आशीष शर्मा ने किया। विकास यात्रा में नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया गया। विधायक श्री आशीष शर्मा ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया।


ग्राम जियागाव में जल जीवन मिशन के स्‍वीकृत नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया। स्कूल में बच्चों को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


जिले में विकास यात्रा 17 फरवरी को इन जगह निकलेगी विकास यात्रा


            देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 17 फरवरी को भेरूगढ, चन्‍द्रशेखर आजद मार्ग और गौया में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में खिन्‍द्राखेडी, जीवाजीगढ, इकलेरा, ईलासखेडी, धुतखेडा, किन्‍दुरिया, मुंडलादांगी, सम्‍मसखेडी, नागपंचलाना और आगरी में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में नबीपुर, रतेडी, बंजारी, टाण्‍डा पर्वतपुरा, शुक्रवासा, रूद्रवासा, गोपालपुरा, हिरापुर, कनेरिया, किशनगढ, पदमपुरा और पटाडी में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      बागली विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्‍मीपुरा, करडी, चंदुपुरा, भुरियापुरा, पासरपिपली, बोरपडाव, सुतारीपुरा, पोस्‍तीपुरा, केवटियापानी, पलासी, बोरखालिया, रायसिंगपुरा, रूपलीपुरा और गादिया में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में नगर परिसद खातेगांव के वार्ड प्रताप वार्ड, वीरसावरकर, महावीर, सुभाष, बजंरग, जवाहर, तिलक, श्रीराममंदिर, आजाद, महात्‍मागांधी, वीर अर्जुन, नर्मदा, कृष्‍णा, सावर्डेकर और इन्‍द्रागांधी वार्ड में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments