विकास यात्रा का नौवां दिन : देवास जिले में विकास यात्रा देवास शहर में तरानी कॉलोनी, सोनकच्‍छ में ग्राम सोनकच्‍छी, हाटपीपल्‍या में रमनखेडी, बागली में पिपल्‍यालाहोड और खातेगांव में सवासडा से हुई शुरू

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स



विकास यात्रा में विकास कार्यो का लोकार्पण/भूमि पूजन और पात्र हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण



जिले के नागरिक विकास यात्रा में उत्‍साह से हो रहे है शामिल



विकास यात्रा में नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की दिलाई शपथ, पौधा रोपण भी किया


जिले की पांच विधानसभा में 14 फरवरी को 57 स्‍थानों से निकलेगी विकास यात्रा

देवास 13 फरवरी 2023/ देवास जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले के नागरिक विकास यात्रा में उत्‍साह से शामिल हो रहे है। विकास यात्राओं में जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित और विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण किया गया। मेरिट में आये बच्चों का सम्मान किया। विकास यात्रा में अनुकरणीय पहल करते हुए सेम (कुपोषित) बच्‍चों को प्रोटिनेक्‍स पाउडर दिया जा रहा है। विकास यात्राओं में जिले नागरिक छात्रावासों में लाईब्रेरी के लिए किताबे और आंगनवाडी केन्‍द्रों के लिए खिलोने दे रहे है। विकास यात्रा में प्रचार रथ के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिले में विकास की दीवारे बनाई जा रही है। देवास जिले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन विकास यात्राएं निकाली जायेगी।


      विकास यात्रा देवास शहर में तरानी कॉलोनी से प्रारम्‍भ हुई। विकास यात्रा में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए, शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास यात्रा में दौरान पौधा रोपण किया गया। इस दौरान श्री विक्रम सिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री मनीष सेन, श्री ओम जोशी, श्रीमती राखी झालानी, श्री जुगनु गौस्‍वामी सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


      सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा सोनकच्‍छ में ग्राम सोनकच्‍छी से शुरू हुई। सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास यात्रा के दौरान पौधा रोपण किया गया। विकास यात्रा में शासन की योजनाओं की जानकारी दी। विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।  


      हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के रमनखेडी से विकास यात्रा विधायक श्री मनोज चौधरी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया। विकास यात्रा में ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।


     बागली विधानसभा में विकास यात्रा ग्राम पिपल्‍यालाहोड से विधायक श्री पहाडसिंह कन्‍नौजे के नेतृत्‍व में शुरू हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री कन्‍नौजे ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया। हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। विधायक श्री कन्‍नौजे ने विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


      खातेगांव विधानसभा में विकास यात्रा का शुभारम्‍भ सवासडा में विधायक श्री आशीष शर्मा ने किया। विकास यात्रा में नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया गया। विधायक श्री आशीष शर्मा ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया।


ग्राम जियागाव में जल जीवन मिशन के स्‍वीकृत नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया। स्कूल में बच्चों को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


जिले में विकास यात्रा 14 फरवरी को इन जगह निकलेगी विकास यात्रा


       देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 14 फरवरी को भौंसले कॉलोनी, नूतन नगर और राधा नगर में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में जोलाय, घीचलाय, लकुमणी, नेपान्‍यहुरहुर, घट‍्टिया कला, पीपाडल्‍या, सूरजना, मुरम्‍या, पटाडियानजदीक, देहरी, सुराखेडाखुर्दा, कराडियामाहोर, बरेखेडी, मलकपुर, खुराखेडा कला और पटाडिया ताज में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में गोग्‍या, ईश्‍वरखेडी, दखनाखेउी, टिनोन्‍या, रूपट्टा, कराडिया, मोलाय, नावदाखेडी, बराय, गाजनोदखेडा, साजनोदखेडा, डबलचौकी और अकबरपुर में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      बागली विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा कंडिया, पोटला, समलीनर्मदा, बावडीखेडा, प्रेमगढ, रतनपुर, जामली, गुराडदा, जाजकपुरा, निमनपुर, कटुक्‍या और पीपरी में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में खुबगांव, मलगांव, बिजापुर, गुन्‍ननास, सोनगांव, मनासा, कुनगासा, बनमगांव, इकलेरा, नवलगांव, मवासी, बुराडा, खेवनीखुर्द, पटरानी, धुंध्याखेडी और भवरास में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments