पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
करदाताओ से बकाया करो को जमा कराने हेतु निगम की टीम कर रही है सम्पर्क
देवास/ नगर निगम की टीम द्वारा निगम संबंधि बकाया करदाताओ को अपने करो को जमा कराने हेतु घरो घर सम्पर्क किया जा रहा है। जिसमे संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क, निगम स्वामित्व की दुकान किराया की राशि जमा कराये जाने हेतु टीम द्वारा करदाताओ से सम्पर्क किया जा रहा है।
इसी के साथ निगम की टीम द्वारा विभिन्न वार्ड क्षेत्रो मे नल कनेक्शनो की जॉच की गई जिसमे 4 अवैध नल कनेक्शन पाये गये जिन्हें विधिवत वैध किये जाकर नियमानुसार राशि भी जमा कराई गई।
इसी प्रकार विभिन्न वार्डो मे बकाया जलकर की राशि वसुली टीम द्वारा की गई जिसमे 2 लाख 80 हजार की राशि जलकर के बकायादारो द्वारा जमा कराई गई जिन बकायादारो द्वारा जलकर की राशि जमा नही कराई ऐसे 17 जलकर उपभोक्ताओ के नल कनेक्शन विच्छेद किये गये।
नगर निगम की टीम वार्ड क्षेत्रो मे निरंतर करदाताओ से सतत सम्पर्क कर रही है तथा करदाताओ से अपील है कि वे अपने निगम संबंधि करो का भुगतान अवश्य करें।
0 Comments