पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जन्म जयंती देवास जिले के सभी मंडलों के साथ बूथ केंद्रों पर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल व कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्र. 18 में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया तथा देवास जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुशासन दिवस भी मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसे सभी ने सुना।
इसके बाद आकांक्षी विधानसभा सोनकच्छ स्थित रूद्र पैलेस में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ को व बूथ समिति को मजबूत करें, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारे मतों का प्रतिशत बढ़ सके। साथ ही उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे निरंतर प्रवास करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि बूथ पर प्रवास के कार्यक्रम के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिलाएं तथा शक्ति केंद्र सक्रिय करें। सभी हितग्राहियों की सूची बनाकर उनसे परिवार संपर्क करें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि अटलजी सिर्फ राष्ट्रनायक नहीं थे। वे जन-जन के नायक भी थे। अटलजी में गांव से लेकर शहर तक और किसानों से लेकर जवान और विज्ञान तक का अद्भुत समन्वय था। अटल जी सदैव राजनीति में सुचिता और सुशासन प्रबल पक्षधर रहे। उन्होंने कहा था कि हम सत्ता का सुख भोगने के लिए सत्ता में नहीं आए हैं। बल्कि जनकल्याण व राष्ट्र के समग्र विकास के लिए आए हैं।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि बैठक को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया तथा अटलजी के पदचिन्हों पर चलने की बात कही। बैठक में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, जिला भाजपा प्रभारी मधु वर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, पूर्व जिपं अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, जिला महामंत्री पोपेन्द्रसिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, गौतमसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मोडरिया, हरेन्द्र ठाकुर, बहादुरसिंह पिलवानी, पृथ्वीराजसिंह रजापुर, राधेश्याम रेकवार आदि उपस्थित थे।
0 Comments