ब्राह्मण महासंघ ने किया पं. मदन मोहन मालवीय एंव पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण

पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स

देवास। महामना पं. मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जंयती पर ब्राह्मण महासंघ द्वारा सिविल लाईन चौराहे पर स्थित पं. मदन मोहन मालवीय की प्रति आईपीओमा एवं बालगढ़ रोड स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अ.भा.ब्रा.महासंघ जिलाध्यक्ष आदित्य दुबे एवं नगर अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि 25 दिसम्बर पं. मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर अ.भा. ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पं. दिनेेश मिश्रा के नेतृत्व में देवास स्थित प्रतिमाओं पर विद्वान पंडितों द्वारा दुग्ध स्नान, रूद्राभिषेक कर मंत्रोच्चार के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने महामना एवं श्री वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर के.पी.कालेज जनभागीदारी अध्यक्ष पद पर मनीष पारिख व भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक नियुक्त होने पर पं. कपिल व्यास एवं पं. प्रतीक शास्त्री का कांगे्रस संगठन मंत्री नियुक्त होने पर समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा व महिला संघ द्वारा स्वागत किया गया। 



इस अवसर पर ब्राह्मण महासंघ के पं. जयप्रकाश शास्त्री, पूर्व महापौर पं. सुभाष शर्मा, पं. संजय शुक्ला, पं. किशोर पंड्या, पं. रामनारायण उपाध्याय, पं. शिवनारायण पाठक,पं. महेन्द्र उपाध्याय, पं. प्रयास गौतम, पं. आशुतोष जोशी, पं. रमेश व्यास, पं. आर.पी.तिवारी, पं. महेन्द्र स्थापक, पं. महेन्द्र व्यास, पं. रितेश शर्मा, पं. आकाश अवस्थी, पं. मयंक उपाध्याय, पं. अमिताभ शुक्ला, पं. भरत व्यास, पं. सुदर्शन दुबे, पं. नयन कानूनगो, पं. प्रमोद व्यास, पं. सचिन जोशी, पं. दीपक जोशी, पं. अजय तिवारी, पं. मनोज शर्मा, पं. रघुनंदन समाधिया, पं. देवकीनंदन समाधिया, पं. छोटू पांडे, पं. कमलेश शर्मा, पं. सतीश व्यास, पं. चंद्रशेखर दुबे, पं. रितेश शर्मा, पं. लोकेश जोशी, पं. लोकेन्द्र शुक्ला, पं. प्रणय व्यास, पं. वासुदेव शर्मा, पं. जितेन्द्र पांडे, पं. अशोक शर्मा, पं. मोहन शर्मा, पं. किशोर पाठक, पं. आर.पी. मिश्रा, पं. गौरीशंकर चौबे, पं. जितेन्द्र तिवारी, पं. के.के. शर्मा, पं. अरूण मिश्रा एवं महिला संघ से विनिता व्यास, रेणु शर्मा, कुसुम शर्मा, मंगला पांडे, माया तिवारी, हंसा जोशी, मधु शर्मा, भूमिका शर्मा, मोनिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत मे स्वल्पाहार के बाद आभार अखिल भारतीय ब्राह्मण महा संघ उपाध्यक्ष पंडित रितेश शर्मा ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पं. रोहित उपाध्याय ने दी।  

Post a Comment

0 Comments