ब्रह्मोत्सव : भारतवर्ष के विशिष्ट संतो अनेक रामानुज पीठों से पधारे पूज्य पज्य श्रीपीठाधीश्वरों,प्रसिद्ध विद्वजनों ने ब्रह्मोत्सव एवं रथ यात्रा महोत्सव क़ो अपनी उपस्थिति से गरिमामय व पुरे उत्सव क़ो बहुत ही गौरव शाली बना दिया

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स

कीर्ति का कलश, कर्म के कंधों पर ही सुशोभित होता है

🍀 पूज्य स्वामी जी के अलौकिक और दिव्य तेज से वेंकटेश मंदिर का पावन धाम बना तीर्थ स्थल

🍀 सात दिवसीय ब्रह्मोत्सव एवं रथ यात्रा महोत्सव के आयोजन मे, बही...रामानुज संप्रदाय की अविरल धारा सभी के मन को भा गई 

इंदौर। मुरलीधर मानधनया। भक्त जनों हम बड़े भाग्यशाली हैं कि हमें गुरु के रूप में पूज्य नागोरिया पीठाधीश्वर पूज्य श्री मिले.आपकी दिव्य प्रेरणा, कुशल मार्गदर्शिका एवं अद्वितीय नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय ब्रह्मोत्सव................ अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं गौरवशाली रूप में संपन्न हुआ l

प्रतिदिन भगवान का पवित्र अभिषेक, पूज्य श्री रामानुजाचार्य स्वामी जी का, प्रभु वेंकटेश जी का, मां भगवती महालक्ष्मी जी का अभिषेक, बाद में धर्म सभाएं,जिसमें देशभर से अनेक पूज्य पीठाधीश्वरों एवं कई प्रख्यात विद्वानों के अमृतमयी प्रवचनों ने हजारों श्रद्धालुओं के हृदय में धर्म, भक्ति एवं वैष्णव संस्कृति के प्रति नई चेतना का संचार किया l

 

15 जुलाई को आयोजित दिव्य पुष्प बंगला, जिसने लगभग 20000 श्रद्धालुओं को अलौकिक आनंद की अनुभूति कराई..........पुष्प बंगले की सुंदरता और सौंदर्य को देखकर लोगों का मन प्रसन्नता से खिल गया l

16 जुलाई को निकली भव्य रथ यात्रा ने इंदौर के प्रमुख मार्गों पर धर्म, श्रद्धा और उत्साह का अनुपम वातावरण निर्मित किया, शाम 5:00 से प्रारंभ हुई रथ यात्रा रात्रि 2:00 बजे मंदिर में आई, रास्ते भर जिस तरह से लोगों ने रथ पर सवार प्रभु के दर्शन कर, पूज्य नागोरिया पीठाधीश्वर के प्रति अपना स्नेह भाव दर्शाया , वह अतुलनीय है, भक्तो के भाव को हम कभी भूल नहीं सकते........

इसी सात दिवसीय आयोजन में पूज्य स्वामी जी की विशेष अनुक्रपा से मंदिर में चल रही वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला का वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ, यह आयोजन हमारी विरासत और भारतीय संस्कृति को लेकर बड़ा ही गौरवपूर्ण रहा,  पाठशाला के इस उत्सव में भी कई महानुभावों ने अपनी आर्थिक सहयोग राशी प्रदान की, एक विशेषता बहुत बड़ी रही की मंचासीन पीठाधीश्वरों और  विद्वजनों, आचार्यो की ओर से भी पाठशाला क़ो आर्थिक सहयोग और आशीर्वाद दिया गया, जो बहुत ही महत्वपूर्ण रहा, इसी महोत्सव में गौ माता का बड़े प्रेम से अन्नकूट का आयोजन भी वंदनीय रहा l 

यहां भक्तों ने विशेष कर महिलाओं ने कई वर्षों से चली आ रही "अनंत निधि" के माध्यम से पूज्य स्वामी जी के श्री चरणों में अपनी स्नेह निधि भेंट की, यह क्षण  हमारे लिए गौरव का रहा lहम सभी प्रभु श्री लक्ष्मी वेंकटेश भगवान एवं जगदाचार्य श्रीरामानुजाचार्यजी से प्रार्थना और विनती करते हैं कि वह, आपको उत्तम स्वास्थ्य  दीर्घायु एवं अखंड आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करें ताकि आपके दिव्य सानिध्य में धर्म, संस्कृति एवं सनातन वैष्णव परंपरा का प्रकाश निरंतर फैला रहे l

हम ठाकुर जी से यह भी मंगल कामना करते हैं की पूज्य स्वामी जी का हम सभी भक्तजनों पर असीम स्नेह भरा आशीर्वाद हमेशा बना रहे l🙏🏻🙏🏻          

भारतवर्ष के विशिष्ट संतो अनेक रामानुज पीठों से पधारे पूज्य पज्य श्रीपीठाधीश्वरों,प्रसिद्ध विद्वजनों  ने ब्रह्मोत्सव एवं रथ यात्रा महोत्सव क़ो अपनी उपस्थिति से गरिमामय  व पुरे उत्सव क़ो बहुत ही गौरव शाली बना दिया

अनंत विभूषित श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री नागोरिया पिठाधिपति स्वामी पूज्य श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज* के पावन मंगला शासन में वर्ष 2026 के इस ब्रह्मोत्सव  में देश भर के पूज्य पीठाधीश्वरों ने अपनी गरिमामय उपस्थित से पूरे आयोजन को बहुत - बहुत ही गौरवपूर्ण व ऐतिहासिक बना दिया l

हम सभी लोग बड़े सौभाग्यशाली हैं की पूज्य नागोरिया पीठाधीश्वर के सानिध्य में हुए सात दिवसीय आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में हमारे पूज्य श्री पधारे 🌷🌷

🌼 इस समारोह की शुरुआत से ही...........

 ** अनंत विभूषित पूज्यश्री अनंताचार्य जी महाराज जी *अयोध्या पीठ* से हमारे मध्य पधारे l**  अनंत विभूषित पूज्य श्री श्यामनारायणजी महाराज श्री *खोरासा  पीठ* से हमारे मध्य पधारे l** अनंत विभूषित पूज्य श्री स्वामी योगेश्वराचार्य जी महाराज श्री *इंद्रप्रस्थ दिल्ली* से हमारे मध्य पधारे l** *अवंतिका पीठाधीश्वर* अनंत विभूषित पूज्य श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज श्री उज्जैन से हमारे मध्य  पधारे l** *गया व पुष्कर* के पीठाधीश्वर अनंत विभूषित पूज्य श्री श्री वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्री हमारे मध्य पधारे l ** *इटारसी*   से हमारे बीच अनंत विभूषित श्री राम कृष्णाचार्य जी महाराज श्री हमारे मध्य पधारे l** *पलसाना पीठ* से अनंत विभूषित पूज्य श्री मनोहर शरण जी महाराज श्री हमारे मध्य  पधारे l ** *शांति पीठ टिकरी बॉर्डर* से जगतगुरु स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्री हमारे मध्य पधारे l  ** *सिद्ध आश्रम ग्राम वऱ ब्यावर राजस्थान* से श्री महंत महामंडलेश्वर डॉक्टर देवर्षि दास जी हमारे मध्य पधारे l* * *गोल्डन टेंपल हरिद्वार* से अनंत विभूषित पूज्य श्री दामोदराचार्य जी {दिव्यांशु जी} महाराज श्री हमारे मध्य पधारे l ** *अवंतिका पीठ* से अनंत विभूषित पूज्य श्री युवराज स्वामी श्री माधवप्रपन्ना चार्यजी महाराज हमारे मध्य पधारे l ** *राजसमंद रामद्वारा* से अनंत विभूषित पूज्य श्री मुमुक्षु राम जी महाराज श्री हमारे मध्य पधारे l** *कोलिया आश्रम* से पूज्य श्री कपिल दास जी महाराज हमारे मध्य पधारे l** *नरसिंह मंदिर इंदौर* से पूज्य श्री वर्धानंद जी महाराज हमारे मध्य पधारे l ** *श्री शांभवी पीठ नर्मदा खेड़ी घाट* से पूज्य श्री स्वामी प्रणवानंद जी महाराज हमारे मध्य पधारे l** *खटपटा आश्रम रीवा* से पूज्य श्री स्वामी देवाचार्यजी महाराज हमारे मध्य पधारे l** *शरणागति आश्रम जवा रीवा मंडल* से पूज्य आचार्य श्री बद्री विशाल जी महाराज हमारे मध्य पधारे l** *आर्ट ऑफ़ लिविंग इंदौर* से पूज्य श्री आचार्य श्री विकास जी पगारे "गुरुजी" हमारे मध्य पधारे l** *श्री धाम वृंदावन* से डॉ ऋषि कुमार जी तिवारी हमारे मध्य पधारे * *तीर्थ गुरु पुष्कर राजस्थान* से प्रधान अर्चक पूज्य श्री स्वामी रविकांत शर्मा जी हमारे मध्य पधारे l* *श्री घाट बालाजी मंदिर जयपुर* से महंत पूज्य श्री सुरेश जी मिश्रा हमारे मध्य पधारे l

 इन सभी महापुरुषों के साथ अनेक विद्वान, अनेक विद्वजन और श्रद्धेय संत जन पधारे, जिनके नाम मुझे पता नहीं थे उनको भी प्रणाम करते हैं l*सबसे महत्वपूर्ण और रस भरा आनंद तब बरसा जब परम पूज्य नागोरिया पीठाधीश्वर के बहुत ही अधिक स्नेही और प्रेमाशीत  गौ संत पूज्य श्री राधा कृष्ण जी महाराज पधारे और अपने दर्शन से,अपनी वाणी से हम सब लोगों को बहुत ही आनंदित कर गए*

 आप सभी महनीय, वंदनीय विभूतियों क़ो बारम्बार प्रणाम 🙏🏻🙏🏻

 ब्रह्मोत्सव के उत्सव में इस बार बहुत ही महत्वपूर्ण उपस्थिती देश के कई (लगभग 40) शहरों और गांवो के भक्तजनों की रही जों पूज्य श्री के प्रति स्नेह भाव को दर्शा रही थी 🙏🏻🙏🏻

शिष्य मुरली मानधन्या इंदौर

Post a Comment

0 Comments