रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
आदेश के तीन माह की समय-सीमा के बाद पीएनजी उपलब्ध क्षेत्रों में एलपीजी आपूर्ति बंद का प्रावधान
पीएनजी दर एलपीजी से सस्ती: ₹55.68 प्रति किलो बनाम ₹64.30 प्रति किलो
देवास, 03 अप्रैल 2026/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री दिनेश कुमार अहिरवार द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के राजपत्र असाधारण प्राधिकार से प्रकाशित दिनांक 24 मार्च 2026 "प्राकृतिक गैस ओर पेट्रोलियम उत्पाद वितरण (पाईप लाईनों और अन्य सुविधाओं को बिछाने, निर्माण, संचालन और विस्तार के लिये) आदेश, 2026" जारी किया गया है। आदेश अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं को पाईप लाईन के माध्यम से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढाने से देश भर के उन क्षेत्रो में एलपीजी की आपूर्ति किया जाना संभव होगा, जहां प्राकृतिक गैस पाईप लाईन नहीं है, वहां अतिरिक्त एलपीजी उपलब्ध हो सकेगी। उक्त आदेश की कंडिका 4 (घ) के प्रावधान अनुसार नगर देवास के जिन क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस पाईप लाईन (पीएनजी) उपलब्ध है, उस क्षेत्र के घरेलू गैस एलपीजी उपभोक्ताओं को आदेश के जारी होने की दिनांक से 03 माह की समय-सीमा में पीएनजी गैस कनेक्शन लेना होगा। उक्त आदेश के जारी होने की दिनांक से 03 माह की समय-सीमा के पश्चात् संबंधित क्षेत्र के निवासियों के पते पर एलपीजी की आपूर्ति बंद किये जाने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र देवास में Gail Gas कंपनी द्वारा पीएनजी गैस वितरण नेटवर्क (पाईप लाईन) विस्तार का कार्य एवं पीएनजी गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं की रसोई तक लगाने का कार्य किया जा रहा है। घरेलू पीएनजी गैस की दर 55.68/- रूपये प्रति किलोग्राम है, जबकि घरेलू एलपीजी गैस की दर 64.30/- रूपये प्रति किलोग्राम है।
जिला प्रशासन द्वारा समस्त देवास नगर वासियों के अनुरोध है कि, यदि उनके निवास स्थान के समीप पीएनजी गैस पाईप लाईन उपलब्ध है तो घरेलू पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर घरेलू गैस एलपीजी कनेक्शन को समर्पित कर दें ताकि, भविष्य में होने वाली असुविधा से बचा जा सकें।
.jpeg)
0 Comments