अमलतास विश्वविद्यालय में 'दीक्षांत समारोह' आयोजन, अमलतास विश्वविद्यालय मे सजेगा 'दीक्षांत समारोह' का मंच; मंत्री जी विद्यार्थियों को देंगे सफलता का मंत्र

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स


देवास। अमलतास विश्वविद्यालय में आज, शुक्रवार 3 अप्रैल को विश्वविद्यालय का वार्षिक 'दीक्षांत समारोह' आयोजित होने जा रहा है। इस गौरवशाली उत्सव में भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री माननीय श्री वीरेंद्र कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की विशिष्ट गरिमा बढ़ाने के लिए विशिष्ठ अतिथि माननीय श्री जगदीश देवड़ा जी उप मुख्यमंत्री म.प्र. कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल जी , निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग अध्यक्ष डॉ. खेम सिंह डेहरिया , देवास सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार, हाटपिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, विशेषकर मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल सहित अन्य विभागों के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियाँ (Degrees) प्रदान की जाएंगी। कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पल उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि का गवाह बनेगा। मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्वर्ण पदक (Gold Medals) से भी नवाजा जाएगा।

" अमलतास विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की दीक्षांत समारोह का मुख्य उद्देश्य केवल उपाधि वितरण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्वों का बोध कराना है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं कुलपति द्वारा विद्यार्थियों को 'दीक्षांत शपथ' दिलाई जाएगी, जिसमें वे अपनी अर्जित शिक्षा का उपयोग मानवता के कल्याण और राष्ट्र निर्माण में करने का संकल्प लेंगे।


कार्यक्रम विवरण

दिनांक- 03 अप्रेल 2026, शुक्रवार

समय - सुबह 11:00 बजे

स्थान - अमलतास प्रांगण, देवास

मुख्य अतिथि

मा. डॉ. वीरेन्द्र कुमार जी

सामाजिक न्याय और अधिकारित मंत्री, भारत सरकार

विशिष्ठ अतिथि

मा . श्री गौतम टेटवाल जी

कौशल विकास एवं रोजगार (राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार)

अध्यक्षता

मा. श्री जगदीश देवड़ा जी

उप मुख्यमंत्री, म.प्र. सरकार

इस समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनकी शेक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधि प्रदान

की जाएगी ।

अमलतास विश्वविद्यालय देवास (म.प्र.)

Post a Comment

0 Comments