14 साल होने को आए गेल गैस इंडिया लि . कंपनी शहर के घरों में गैस नहीं पहुंचा पाई,तीव्र गति से शुरू हो काम : कांग्रेस

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



देवास  / पूर्व सांसद श्री सज्जन सिंह वर्मा के कार्यकाल में 2012 में देवास शहर में घर पहुंच गैस सेवा के लिए केंद्र सरकार के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसके लिए गेल गैस इंडिया लिमिटेड कंपनी को इसका काम दिया गया था लेकिन 14 वर्ष होने के बावजूद आज भी शहर के अनेक वार्डों में गेल गैस कंपनी घर पहुंच गैस पाइपलाइन नहीं पहुंच पाई है कालोनियों में जरूर घर पहुंच गैस सेवा शुरू हुए कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन शहरी क्षेत्र के अनेक वार्ड आज भी इस सेवा से अछूते हैं । विक्रम मार्ग ,भवानी सागर ,कुमार गली जैसे क्षेत्र में गेल गैस कंपनी के द्वारा घर पहुंच गए सेवा के कनेक्शन देने को लेकर लोगों से स्वीकृति ली गई वही कंपनी के द्वारा घर पहुंच गैस कनेक्शन के उपकरण घरों की दीवार पर लगा दिए गए वही पूरी फिटिंग कर रसोई घर तक कनेक्शन लगा दिया गया लेकिन 3 माह होने को आए इस क्षेत्र में आज तक पी एन जी गैस पाइपलाइन नहीं होने से लगाए गए उपकरण उपयोग हीन हैं जिससे घरों में गैस नहीं पहुंच सकी।                      

दूसरी ओर रसोई गैस की कमी को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि जिन घरों में पीएनजी गैस कनेक्शन होंगे उन्हें एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने बताया कि गैल गैस कंपनी अगर तीव्र गति से शहर में गैस सेवा पहुंचने का काम करती तो आज देवास शहर के हर घर में पी एन जी गैस कनेक्शन होता। इस संदर्भ में श्री शर्मा ने मांग की है कि गेल गैस लिमिटेड शीघ्र ही  शहर के उन वार्ड में जहां घर पहुंच गेस सेवा शुरू नहीं की गई है वहां  त्वरित गति से पीएनजी गैस की लाइन बिछाने का काम शुरू करें साथ ही जिन घरों में पीएनजी रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए हैं वहां पर गैस की सप्लाई शुरू करें। जिससे घर पहुंच गैस सेवा का लाभ लोगों को मिल सके।

Post a Comment

0 Comments