विंध्याचल एकेडमी में निःशुल्क नेत्र एवं ई.एन.टी. स्वास्थ्य शिविर संपन्न।चिकित्सकों का हुआ सम्मान।

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



​देवास। स्थानीय राम नगर स्थित विंध्याचल एकेडमी के तत्वावधान में रविवार, 15 मार्च 2026 को विद्यालय परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया।



विद्यालय प्रबंधक उदय टाकलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, प्राचार्य मानसी दिघे सहित चिकित्सकों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया।

​चिकित्सकों का सम्मान एवं प्रतीक चिन्ह भेंट।

​इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले ख्याति प्राप्त चिकित्सकों डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. आर.सी. मूंदड़ा, डॉ. इंद्रदीप सिंह अरोरा, डॉ आयुष खरिया ओर डॉ हार्दिक डांगर को को माला पहनाकर व स्मृति स्वरूप 'प्रतीक चिन्ह' भेंट कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने कहा कि, "मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपना बहुमूल्य समय देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है, जो प्रशंसनीय है।"

​शिविर की मुख्य विशेषताएं

* ​नेत्र परीक्षण: डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव एवं डॉ. आर.सी. मूंदड़ा द्वारा आंखों की सूक्ष्म जांच की गई।

* ​ई.एन.टी. परामर्श: डॉ इंद्रदीप सिंह अरोरा, डॉ आयुष खरिया एवं डॉ. हार्दिक डांगर द्वारा कान, नाक और गला संबंधी रोगों का परीक्षण किया गया।

* ​समय: शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें अनुशासित रूप से पंजीकरण और जांच की व्यवस्था रही।

​सामाजिक पहल की सराहना

​विद्यालय प्रबंधन के "आरोहन्ति प्रति शिखरम्" के ध्येय वाक्य के अनुरूप आयोजित इस शिविर की स्थानीय निवासियों ने सराहना की। शिविर में विद्यालय स्टाफ और वालंटियर्स ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।



Post a Comment

0 Comments