रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास / लंबे समय बाद कांग्रेस ने मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने नगर निगम पहुंचे देवास नगर निगम में फेले भ्रष्टाचार दूषित पेयजल आपूर्ति और जलकर संपत्ति कर एवं कचरा शुल्क में की गई भारी वृद्धि को लेकर नारेबाजी करते हुए कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जान इकट्ठा हुए हाथों में तख्तियां एवं पार्टी का झंडा लिए हुए कार्य करता नारे लगाते हुए प्रतिमा स्थल से तहसील चौराहा अलंकार चौराहा नावेल्टी चौराहा पिठा रोड ए बी रोड़ होते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी एवं कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे जहां संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि वर्तमान में सांसद विधायक नगर निगम सब भारतीय जनता पार्टी के जन् प्रतिनिधि काबिज हैं उसके बावजूद भी नगर निगम शहर के लोगों के साथ न्याय नहीं कर रही है एक-दो दिन छोड़कर पानी दे रही है उसके बावजूद पूरे माह का शुल्क ले रही है उसमें भी जलकर की वृद्धि की गई है जो कि अनुचित है।
इसी के साथ संपत्ति कर बढ़ाया गया है यह भी शहर के लोगों के हित में नहीं है इसे शीघ्र वापस लिया जाए। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई के संपत्ति कर जलकर मलवा शुल्क की वृद्धि तत्काल वापस लिए जाए, नलों में दूषित पानी आ रहा है पाइपलाइन की जांच की जाए उन्हें शीघ्र ठीक किया जाए, खाली प्लाटों पर से भी नगर निगम के द्वारा कचरा शुल्क वसूला जा रहा है जिसे कर मुक्त किया जाए, सीवरेज शुल्क पुरानी तारीखों में लिया जा रहा है जो कि अनुचित है इसे निरस्त किया जाए, एमजी रोड ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम से चोडी करण का काम शुरू किया गया लेकिन यह काम इतना धीमा है कि इससे जहां व्यापारियों में रोष है वहीं लोगों में भी आक्रोश है इसे समय रहते शीघ्र पूरा किया जाए, पेकी प्लांट की समस्या का निराकरण किया जाए इन पर भवन बनाने की अनुमति दी जाए, वार्ड में जो निर्माण कार्य हो रहे हैं वह बहुत ही गुणवत्ता हीन है दोषियों पर कार्रवाई की जाए, जल वितरण का समय निश्चित किया जाए, वार्ड में बने बगीचे देख रेख के अभाव में उजड़ रहे हैं उन पर चौकीदार नियुक्त किया जाए एवं बगीचों का रखरखाव सही ढंग से किया जाए,
735 रुपए में पौधा खरीदा गया जिसमें भारी भ्रष्टाचार है एवम 40000 लीटर डीजल की खपत होती थी लेकिन नए कमिश्नर ने इसे 30000 लीटर कर दिया महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल बताएं कि 10000 लीटर डीजल कहां खर्च हो रहा था और इसमें किसी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिम्मेदारी तय होनी चाहिए निगम के व्याप्त भ्रष्टाचार जिसकी लोकायुक्त द्वारा जांच की जाए एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश कुंडल पूर्व महापौर रेखा वर्मा शौकत हुसैन मनोज राजा नी नजर शेख सुधीर शर्मा रोशन रायकवार जाहिद पठान सुजीत सांगते पार्षद दीपेश कानूनगो डॉक्टर श्याम पटेल पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार आबिद खान प्यारे मियां पठान राजेश डांगी वंदना पांडे मीना फानी ईशान राणा प्रतीक शास्त्री रूपेश कल्याने नीरज नागर दिलीप सिंह बजेपुर रितेश त्रिपाठी जितेंद्र सिंह गौड़ विक्रम मुकाती विक्रम पटेल महेंद्र घारू अनिल गोस्वामी विश्वजीत चौहान शाहजी हाशमी नरेंद्र यादव जितेंद्र सिंह मोटा मनोज हेतावाल अजय सिंह राजोदा पीयूष पाटनकर वीरेंद्र परदेसी दिग्विजय सिंह झाला अतुल सिंह राजपूत ज्ञान सिंह दरबार गौरव जोशी प्रथम पवार मोनू शर्मा धीरज कल्याने गजेंद्र तोमर खलील शेख विशाल यादव राजू दरबार मुकेश पटेल परवेज हारून शेख जहीर शेख मुकेश शर्मा राजेश जायसवाल गोवर्धन देसाई अशोक पटेल गोवर्धन देसाई अशोक पटेल रुपेश पटेल ईश्वर हरड ईश्वर सिंह देवानिया पवन श्रीवास्तव नरेंद्र चौहान अपूर्व मंडल मुकेश सोलंकी मनोज सांगते मंसूर शेख बने सिंह अस्थाया अविनाश जेठवा सोहन पटेल राजा पडियार नईम अहमद प्रदीप बनाफर अर्जुन मारू हारीश गजधर हर्ष प्रताप सिंह गौड़ श्रीकांत चौहान अक्षय बाली उबेद शेख कल्लू भाई राष्ट्रीय रईस अजय सांगते कामदार आरिफ मेव विजय कटेसररीया प्रिंस कटेसरी या मुरलीधर गुप्ता कमलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में आभार पार्षद वसीम हुसैन ने माना।



0 Comments