रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास / बुधवार को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान कि अध्यक्षता में देवास विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के हक में किसान जन आंदोलन यात्रा निकाली गई यात्रा सुबह 12:00 बजे शिवाजी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात यात्रा प्रारंभ हुई जो अमलावती निपानिया मेंडकी धाकड़ पटलावदा लोहान बजेपुर कवड़ी अग्रोद रालामंडल मंगरोला सालनखेड़ी भेसुनी विजयगंज मंडी पहुंची यात्रा का किसानो ने जोरदार स्वागत किया मंडी के चौक बाजार में विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किसानों को बताया की यात्रा का हमारा प्रमुख उद्देश्य है कि गेहूं की एसपी 4000 रुपए प्रति कुंटल की जाय धान की एसपी 4000 रुपए प्रति कुंटल की जाय सोयाबीन की एसपी 6000 रूपये प्रति कुंटल मक्का के समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीदी प्याज आलू टमाटर लहसुन का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाए नकली खाद बेचने वालों पर सख्त कानून बने। खाद्य पर्याप्त मात्रा में एवं समय पर उपलब्ध हो इंदौर बुद्धनी रेलवे लाइन एवं आउटर रिंग रोड में अधिग्रहित भूमि का चार गुना मुआवजा दिया जाए। लैंड पुलिंग योजना पूरी तरह समाप्त की जाए दुग्ध उत्पादकों को पांच रुपए प्रति लीटर बोंनस दिया जाए देवास प्राधिकरण योजना अधिग्रहण की कार्यवाही निरस्त की जाय ।
इसी के साथ श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों से वादे तो बहुत करती है लेकिन पूरा नहीं करती है आज किसान खाद के लिए बीज के लिए परेशान हो रहा है उसकी फसल का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है सरकार अडानी को ज्यादा लाभ पहुंचा रही है सरकार ने किसान की अनेक फसलों के निर्यात पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार अडानी की बिजली बांग्लादेश को तो बेच रही है लेकिन किसान के प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी आपको समझना होगा भाजपा सरकार आप से लगातार धोखेबाजी कर रही है ।
लैंड पूलिंग योजना को आपको समझना होगा यह योजना निरस्त होनी चाहिए नहीं तो आपकी कीमती भूमि उद्योगपतियों को दे दी जाएगी। किसान कांग्रेस ने आप के हक में किसान जन आंदोलन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है जो पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी मैं चाहता हूं कि आप भी इसमें हमारा साथ दे। सभा को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान मनीष चौधरी प्रयास गौतम प्रदीप चौधरी मनोज राजानी जय सिंह ठाकुर राजेंद्र मालवीय तंवर सिंह चौहान विक्रम मुकाती सुधीर शर्मा महेंद्र सिंह यशोना सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। सभा का संचालन भगवान सिंह चावड़ा ने किया इसके पूर्व अतिथियों का पुष्प माला पहनकर एवं साफा बांधकर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान ने सभी का स्वागत किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान ग्रामीण एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे इस अवसर पर ईश्वर सिंह अकालिया,ब्रजराज सिंह,संजय पटेल,बलराम सिंह यादव,कैलाश शर्मा,अनिल जायसवाल,विष्णु पाटीदार,महेंद्र सिंह रामगढ़,अशोक गोयल,युसूफ भाई,दिलीप सिंह बजेपुर,सूरज सिंह चावड़ा,हरिओम सिंह,जितेंद्र परिहार,दरबार सिंह,जसवंत पुरी गोस्वामी,विलम सिंह,मूलचंद पाटीदार,कृपाल सिंह,चिंटू पटेल,सौरभ भाई,मुंशी काका जाकिर पटेल,मलखान सिंह देवड़ा जीतु कवड़ी आदि उपस्थित हुए



0 Comments