ना तो माता टेकरी पर बने शेड में सुधार हुआ न सड़कों के गड्ढे भर पाए, सांसद विधायक अपनी निधि से दे दे राशि : कांग्रेस

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


देवास  / बारिश का मौसम शुरू होते ही परेशानी का एक दौर  शुरू हो जाता है लेकिन हमेशा प्रशासन, नगर निगम के द्वारा इस संदर्भ में आवश्यक काम शुरू किए जाते रहे हैं जिससे की बारिश के दौरान लोगों को परेशानी नहीं आए लेकिन इस बार की बारिश देवास शहर के लोगों के लिए मुसीबत बन के आई है ऐसा लगता है।      

                                           

माता टेकरी पर रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और अक्सर शाम  की शुरुआत होते ही बारिश  होने लगती है जिस समय माता टेकरी पर अधिकांश दर्शनार्थी उपस्थित होते हैं जिनमें महिलाएं बच्चे सर्वाधिक होते हैं। जिन्हें बारिश में पूरी तरह भीगना पड़ता है।                           

माता टेकरी स्थित सड़क मार्ग के अधिकांश शेड क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिन्हें ठीक नहीं किया गया है।    इस संदर्भ में जब मांग की गई थी तो कहा गया कि चामुंडा देव प्रबंध संस्थान के पास इन्हें ठीक करने के लिए फंड नहीं है।  दूसरी और शहर की सड़कों पर जगह-जगह इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि उनमें पानी भरा रहता है अगर दो पहिया वाहन उसमें उतर जाए तो निश्चित रूप से दुर्घटना घट के रहेगी लेकिन आज तक सड़कों का पेचवर्क नहीं किया गया।         

            

इस संदर्भ में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने मांग की है कि अगर चामुंडा देव प्रबंध संस्थान के पास पैसा नहीं है तो सांसद, विधायक अपनी विधायक निधि से उक्त क्षतिग्रस्त शेड को सुधरवा ने के लिए राशि दे दे जिससे इन शेड को सुधरवाया जा सके।     

                    

वही नगर निगम शीघ्र ही सड़कों पर हो रहे गड्ढों को भरने का काम शीघ्र शुरू करवाय जिससे लोगों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments