पर्यावरण की रक्षा करना हम सब का दायित्व राजानी ,शहर कांग्रेस ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास/ पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस द्वारा स्थानीय वृद्ध आश्रम में पौधारोपण किया गया ।          इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि प्रदूषण से आज देश ही नहीं पूरा विश्व दूषित है ऐसी स्थिति में हम सब का दायित्व बनता है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाए और उन्हें पेड़ बनाने में अपनी भूमिका निभाय जिससे हम पर्यावरण को शुद्ध कर सके। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा देवास को वायु प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल किया गया है ऐसी स्थिति में हमारा दायित्व बनता है कि हम  देवास शहर के पर्यावरण को शुद्ध करने मैं अपनी भूमिका निभाये । बढ़ता प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जो हमारे जनजीवन को प्रभावित कर रही है यहां तक की प्रदूषण अब हमारी जान पर भी बन आया है इससे निपटने का एक ही रास्ता है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाए पर्यावरण को शुद्ध करें।        

शहर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि शहर कांग्रेस द्वारा लगातार 15, 20 वर्षों से शहर के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाई जा रहे हैं हमारे द्वारा लगाए गए कई पौधे आज पेड़ बन चुके हैं। कांग्रेस का की कोशिश है कि शहर का पर्यावरण शुद्ध रहे शहर के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे यही हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बने सिंह अस्ताया, मंसूर शेख संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख दीपेश कानूनगो  राहुल पवार प्रहलाद मिस्त्री प्रथम पंवार लुकमान अली संतोष सिंह बेस गुल्लू मंगानी सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments