अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प के धनी महान योद्धा महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में हमेशा अमर रहेंगा, कांग्रेस ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास / भारतीय इतिहास में महाराणा प्रताप एक ऐसा नाम है जो दृढ़ संकल्प वीरता और अदम्य साहस के लिए जाना जाता है मेवाड़ के शासक के रूप में उन्होंने हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा मुगल शासक अकबर की सेना का सामना किया और मेवाड़ को मुगल नियंत्रण से बचाने के लिए डटकर लड़ाई लड़ी ।  इस युद्ध में उनकी वीरता और दृढ़ संकल्प ने उन्हें भारतीय इतिहास में महान योद्धा के रूप में निरूपित किया।                  

ऐसे महान योद्धा को इतिहास और देश के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे। उक्त विचार शहर कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर उनकी जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी तवर सिंह चौहान सहित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहे ।                          

इसी के साथ कहा कि आज के दिन हम संकल्प ले की देश के लिए सब कुछ त्याग बलिदान की सीख हमें महाराणा प्रताप जैसे  महान योद्धा से मिलती है उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाएं।   सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं कांग्रेस जनों ने पुष्प वर्षा कर महाराणा प्रताप अमर रहे जैसे नारे से आकाश गूंजा दिया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह पवार ने माना।                                 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता नज़र शेख ज्ञान सिंह दरबार  मंसूर शेख पोप सिंह परिहार संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख राहुल पवार विश्वजीत सिंह चौहान गंगा सिंह सोलंकी  नंद किशोर पोरवाल हिम्मत सिंह चावड़ा राजेंद्र सिंह बेस प्रमोद सुमन इम्तियाज शेख भल्लू प्रहलाद मिस्त्री सुनील यादव, सतीश पुजारी,कल्याण सिंह, गुलाब सिंह ठाकुर वीरेंद्र सिंह ठाकुर संतोष सिंह बेस राजेश देवड़ा गोलू विजयवर्गीय संजय रैकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments