भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में हाटपीपल्‍या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ यादव हुए शामिल, तिरंगामय हुआ हाटपीपल्या, हजारो की संख्या में शामिल हुए है नगरवासी,मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपीपल्या क्षेत्र के नागरिकों की प्यास बुझेगी-मुख्यमंत्री डॉ यादव,किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए प्रदेश सरकार सिंचाई की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है,प्रदेश में 55 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ, हाटपिपलिया में लगभग 60 करोड़ रुपए लागत के 20 कार्यों का भूमिपूजन एवं 130 करोड़ रुपए लागत के 65 कार्यों का लोकार्पण हुआ

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास/ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को हाटपीपल्‍या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्‍भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजरंग चौराहा से किया। तिरंगा यात्रा के साथ ही बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ।

     तिरंगा यात्रा बजरंग चौराहा से प्रारंभ हुई और हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे।  यात्रा के दौरान देश भक्ति के गीतों की भावविभोर प्रस्तुतियां दी गई। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की।

        तिरंगा यात्रा का स्वागत मंचो से विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा में बच्चों से लेकर वृद्धों तक हर आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। यात्रा में हर धर्म, हर जाति और हर वर्ग के लोग शामिल हुये और उन्होंने अपने राष्ट्रप्रेम की झलक बिखरते हुए सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।तिरंगा यात्रा में विशेष रथ पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी,  बागली विधायक श्री मुरली भवरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

देवास/ मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपीपल्या क्षेत्र को नागरिकों को पेयजल उपलब्ध होगा, वहीं किसानों को भी सिंचाई की सुविधा मिलेगी। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हाटपीपल्या में विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज हाटपीपल्या में लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत के 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लगभग 130 करोड़ रुपए की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर जिले का मक्सी, धार का धार एवं बदनावर को मेट्रोपोलियन झोन बनाया गया है, जिससे विकास के नए कीर्तिमान बनेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन नहीं बेचना। मां नर्मदा के माध्यम से क्षेत्र की वर्षों पुरानी प्यास बुझाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा का जल शुद्ध है। हमारे यहां केवल मां नर्मदा की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया जाता है। प्रदेश में वर्ष 2003 तक कुल 7लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, जो बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 5 रुपए में विद्युत कनेक्शन देंगे। प्रदेश में गेहूं सर्वाधिक पैदावार हुई है। किसानों से हमने 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा। प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। किसानों को अधिक से अधिक आमदनी हो इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। जगह-जगह कृषि मेले लगाए जा रहे है। कृषि मेले लगाकर  उन्नत बीजों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग के बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। किसानों के अनुदान देकर उन्हें आधुनिक खेती की ओर अग्रसर कर उनकी बेहतरी के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। साथ ही प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली, दशहरों पर हर वर्ष् मेले लगते है, किंतु किसानों की भलाई के लिए कृषि मेले लगा रहे हैं। माह अक्टूबर में भोपाल में कृषि मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को गाय पालन कर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।  गोपालन को प्रोत्साहन देने के लिए 25 से अधिक गाय पालन वाले किसानों को 25 प्रतिशत अनुदान भी देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन में शीर्ष पर आएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं के लिए नगर निगमों को 10 हजार पशुओं की क्षमता गोशाला निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे अब सड़कों पर पशुओं का विचरण समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीर्थों का भी विकास किया जा रहा है। इस तारत्मय में विगत दिवस इंदौर में संपन्न हुई केबिनेट बैठक में ओंकारेश्वर तीर्थ के विकास के लिए 2250 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव पारित किया गया है, वहीं सलकनपुर, दतिया, नलखेड़ा, मैहर आदि 19 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई है। लोकमाता मां अहिल्या देवी ने नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न लघु उद्योग स्थापित किए और रोजगार को बढ़ावा दिया, वहीं विधवा के पुर्नविवाह के लिए भी उनके द्वारा काम किया गया। लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जयंती पर प्रदेश में विधवा विवाह के प्रोत्साहन देने एवं उनके कल्याण के लिए दो लाख रुपए प्रति महिला आर्थिक सहायता दी जाएगी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में शुरू की गई राहवीर योजना के बारे में कहा कि सड़कों पर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को बचाने के लिए अस्पतालों में पहुंचाने पर 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य  है और इसे बचाना हमारा काम है।प्रदेश में स्वसहायता समूह के माध्यम से बहनों के आर्थिक कल्याण का कार्य भी तेज गति से हो रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर उभर रही है।


प्रदेश के नागरिकों के सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही सुगम बस सुविधा प्रारंभ की जाएगी।  


इस मौके पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी सहित देश की जनता को बधाई संदेश देते हुए कहा कि माता-बहनों के सिंदूर को उजाड़ने वाले पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया गया है। हमारे देश की सेना मजबूत है।


इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाटपीपल्या के नागरिकों के 31 मई को भोपाल आने का भी आमंत्रण दिया। 31 मइ को भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में सम्मलित होंगे। साथ ही यहीं से वे इंदौर की मेट्रो ट्रेन तथा सतना एवं दतिया में हवाई पट्टी के लोकार्पण के साथ अनेक कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्री हाटपीपल्या श्री मनोज चौधरी, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर, विधायक बागली श्री मुरली भंवरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, श्री रायसिंह सेंधव, नगर निगम अध्यक्ष श्री रवि जैन, पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री भेरूलाल अटारिया, श्री नंदकिशोर पाटीदार, श्री नारायण चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता अरूण राठौर, श्री मनीष सोलंकी, श्री भरत चौधरी अन्य जनप्रतिनिधिगण, सहित संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ज्योति शर्मा, सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments