देवास में पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन,महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा हैं लोकमाता : भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, अजब सिंह ठाकुर अटल फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री नियुक्त

पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स 

देवास। पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, देवास में उनके जीवन और कार्यों पर आधारित कार्यशाला और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक शोभायात्रा के साथ हुई, जो भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक पहुँची। वहाँ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में मंदिरों के जीर्णोद्धार के माध्यम से न केवल धार्मिक चेतना को पुनर्जीवित किया, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का भी संरक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अहिल्याबाई ने महेश्वरी साड़ियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया, उसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘लखपति दीदी’योजना जैसी पहल के ज़रिए महिला सशक्तिकरण को सशक्त आधार प्रदान कर रहे हैं। 
वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती ने कहा कि मां अहिल्याबाई ने उस युग में नारी सम्मान के लिए जो किया, वह आज भी प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने विधवाओं की संपत्ति जब्त करने की नीति को समाप्त किया, विधवा पुनर्विवाह को सामाजिक स्वीकृति दिलाई और निःसंतान महिलाओं को भी गोद लेने का अधिकार दिलवाया। वे केवल रानी नहीं थीं, वे समाज सुधारक थीं। उन्होंने महिलाओं की सैन्य टुकड़ी बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि स्त्री केवल कोमल नहीं, शक्तिशाली भी है। 

आज जब हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने इस मार्ग को बहुत पहले प्रशस्त कर दिया था। पश्चिम में जहां महिलाओं को पढ़ने की स्वतंत्रता नहीं थी, भारत में मां अहिल्याबाई वेदों के ज्ञान से समृद्ध थीं। हमारी संस्कृति ने कभी नारी को अबला नहीं माना। हमारे संविधान में भी महिलाओं को बिना किसी संघर्ष के समान अधिकार मिले यह भारत की दूरदर्शिता और मूल्यों का प्रमाण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया ने कहा कि लोग देवी अहिल्या माता के पदचिन्हों पर चलकर देश व समाज की सेवा करें। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने लोकमाता जयंती की शुभकामनाएं शुभकामनाएं दी। कार्यशाला को देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी, गौतम सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, बहादुर मुकाती, महेश पाटीदार, गौतमसिंह राजपूत, राखी झालानी, बापू धौसरिया, ओम जोशी, मनोहरसिंह पवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, राजेन्द्र पाटीदार, देवेन्द्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, जगदीश चौधरी, हरेन्द्रसिंह पिलवानी, रविन्द्रसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने किया। प्रदर्शनी में लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन से जुड़ी चित्रों की प्रेरणादायक झलकियाँ प्रदर्शित की गईं। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

कार्यक्रमों को लेकर बनाए प्रभारी, सौंपी जवाबदारी
अहिल्या बाई होल्कर की 300वी जयंती कार्यक्रम को लेकर 21 से 31 मई तक जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जवाबदारी सौंपी गई। इसमें 22 मई को हाटपीपल्या में पत्रकार एवं प्रबुद्धजन की बैठक हेतु अरुण राठौर, प्रवीण सक्सेना, 23 मई को चामुण्डा मण्डल, देवास में रंगोली हेतु श्रीमति मधु शर्मा, श्रीमति विभा दुबे, 23 मई को सभागार बैठक बरोठा हेतु श्री जगदीश चौधरी श्री कमल नागर, 24 मई को महिला शक्तिकरण हेतु दौड़ बागली हेतु श्रीमति सीमा यादव, श्रीमति संध्या शिवहरे, 25 मई को शोभायात्रा खातेगांव हेतु श्रीमति सारिका चौधरी, श्रीमति उषा शर्मा, 27 मई प्रदर्शनी नाटक मंचन मल्हार स्मृति, मंदिर देवास हेतु श्री दुर्गेश अग्रवाल एवं श्री नवीन सोलंकी, 28 मई सभा एवं गोष्ठी रामाश्रय होटल, देवास हेतु श्रीमति राखी झालानी, श्री अजय तोमर, 29 मई महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन परिणय गार्डन, सोनकच्छ हेतु श्रीमति लीला अटारिया, श्रीमति आशा भावसार, 30 मई कॉलेज में भाषण निबंध प्रतियोगिता सतवास हेतु श्री सोहन पटेल , श्री योगेश शर्मा तथा 31 मई को कवि सम्मेलन पिपलरांवा हेतु सुश्री कविता शर्मा एवं श्रीमति भावना यादव को प्रभारी नियुक्त कर जवाबदारी सौंपी गई है।


सामाजिक सेवा क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजब सिंह ठाकुर को अटल फाउंडेशन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। अटल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद नायक द्वारा जारी आदेश में यह अपेक्षा की गई है कि श्री ठाकुर पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और जिला स्तर पर कमेटी गठित कर संगठन को सशक्त बनाएंगे। इस अवसर पर श्री ठाकुर को भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, डॉ. जयसिंह सेंधव, सुदेश सांगते, सुरेंद्र चतुर्वेदी, मनोज जी, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्रसिंह ठाकुर, जितेंद्रसिंह सोलंकी, महेंद्रपालसिंह सेंधव, दीपक गर्ग, ओंकारसिंह सिसोदिया, मनोहरसिंह, अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अपर्णासिंह त्रिपाठी, मप्र अध्यक्ष विष्णुप्रसाद नायक, उपाध्यक्ष सुदीप व्यास ने बधाई दी है। उक्त जानकारी कमल अहिरवार ने दी।



Post a Comment

0 Comments