पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। गांव चलो अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने आज सोनकच्छ विधानसभा के भंवरनाथ मंडल अंतर्गत ग्राम कुलाला में प्रवास किया। प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन द्वारा निर्धारित विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।
उन्होंने सबसे पहले आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात अमर शहीद संदीप यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम यात्रा में शामिल होकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामवासियों से संवाद किया और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
बूथ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। ग्राम चौपाल को भी संबोधित करते हुए उन्होंने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मुकेश मालवीय, जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, अनिल चावड़ा, करण सिंह यादव, कैलाश यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments