पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। भाजपा द्वारा डॉ. अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के तहत आगामी 25 अप्रैल को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में अपरान्ह 4 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसी संगोष्ठी कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने की। संगोष्ठी हेतु भेरूलाल अटारिया को संयोजक नियुक्त किया गया है। संगोष्ठी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य कई विशिष्टजन शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि देश में कांग्रेस की दुकान बंद हो चुकी है। कांग्रेस रोज-नए-नए मामलों को उठाकर फिर से दुकान खोलने का प्रयास कर रही है, लेकिन देश की जनता जागरूक हो गई है। अब कांग्रेस की दुकान का ताला नहीं खुलेगा, क्योंकि कांग्रेस पार्टी झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री और उसके सहयोगी दल उस फैक्ट्री के अन्य पार्ट हो गए हैं। कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया। चाहे बाबा साहब को चुनावों में हराने का षडयंत्र हो या फिर उनके श्रमिकों, महिला उत्थान या अन्य सकारात्मक कार्यों को दबाना हो, कांग्रेस ने इसमें कोई संकोच नहीं किया। यही कारण है कि बाबा साहब अंबेडकर को मजबूर होकर नेहरू जी की सरकार से इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन वो अपने सिद्धांतों के आगे नहीं झुके। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, कमल अहिरवार, मनीष पनवार, सोनू परमार, मनीष डांगी, ईश्वर परासिया, गणेश अटल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार न
0 Comments