पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास के अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में जिले के 25 मंडलों में आजीवन समर्पण निधि संग्रहण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक रितेश जैन को 5 लाख रुपये, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष परवेज विनर को ढाई लाख रुपये तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल को ढाई लाख रुपये का लक्ष्य बैठक में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ,नंदकिशोर पाटीदार, देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री जुबेर लाला सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments