बूथ पर सुनेंगे मन की बात

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स 

देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 19 जनवरी, 2025 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। हर महीने प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम की यह 118वीं कड़ी होगी। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने देवास जिले के सभी बूथ अध्यक्षगणों से आग्रह किया है। बूथ के कार्यक्रम सुनने के पश्चात ऐप पर फोटो डाउनलोड करें। भाजपा रायसिंह सैंधव स्वयं देवास विधानसभा के बूथ क्रमांक 180 भाजपा कार्यालय पर सुनेंगे। बूथ अध्यक्ष दीपक बारोले सहित बूथ पर निवासरत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

Post a Comment

0 Comments