पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री तथा देवास विधायक रहे स्व. तुकोजीराव पवार की जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी द्वारा सागदी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर श्री पवार के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, ईश्वर परासिया, अजय तोमर,प्रतिक सोलंकी,अनिल चावड़ा, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments