डायल 100 की सहायता से रास्ता भटकी मानसिक विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके घर पहुंचाया गया

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स

देवास: थाना कांटाफोड़ में रात्रि 1:00 बजे के करीब डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ग्राम कालापाठा में अकेली घूम रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए FRV 3 मौके पर ग्राम कालापाठा पहुंची। वहां महिला ने अपना नाम अनसूया बाई, पति दिनेश, जाति बलाई, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गजाखेड़ी, थाना कांटाफोड़ बताया। महिला आंशिक रूप से मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण रास्ता भटक गई थी। FRV 3 द्वारा महिला को सकुशल उसके घर गजाखेड़ी पहुंचाकर उसके पति दिनेश बलाई के सुपुर्द किया गया। महिला के पति ने बताया कि वह आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त है और बिना बताए कहीं भी चली जाती है। महिला के पति और परिजनों ने डायल 100 के कर्मचारियों और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

*सराहनीय योगदान*: निरीक्षक सुरेखा निमोदा सैनिक 195 बाबूलाल देवड़ा पायलट माखन सिंह राठौड़ का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments