पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक "मां भगवती टाइम्स"
देवास। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार वरिष्ठ नेता प्रवास एवं संवाद कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र के प्रभारी, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया जी दो दिवसीय प्रवास पर देवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की। उन्होंने वरिष्ठ नेता व अपेक्षित पूर्व जनप्रतिनिधियों से संवाद कर मार्गदर्शन दिया। साथ ही संगठन की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। श्री पवैया ने प्रवास एवं संवाद कार्यक्रम के तहत 2023 चुनावों के संकल्प के संबंध में सभी पुराने व नवीन भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी सहित पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव, पूर्व पापुनि अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, फूलसिंह चौहान, नंदकिशोर पाटीदार, अजयसिंह बघेल, बहादुर मुकाती, महेश दुबे, गोपीकृष्ण व्यास, पोपेन्द्रसिंह बग्गा, बृजमोहन धूत, सुरेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, तेजसिंह सेंधव, गणपत पटेल, नरेंद्रसिंह राजपूत, कैलाश गोस्वामी, सुभाष शर्मा, अंसार अहमद, सुरेश आर्य, राजेंद्र बापट, दुर्गेश अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, मतीन अहमद, रामविलास पटेल, महेंद्रसिंह मकवाणा, सोहन चौहान, राधेश्याम जाट, श्रीमती गुलाबबाई टांडा, निलेश जोशी, दीपक अग्रवाल, मंगलेश यादव, उमेश श्रीवास्तव, राधेश्याम पाटीदार, अमोल राठौर, विजय काकड़वाल, पृथ्वीराजसिंह रजापुर, बहादुरसिंह पिलवानी, बद्रीलाल जायसवाल, भगवान पटेल, महेंद्र यादव सहित जिले भर के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
0 Comments