कांग्रेस ने दी पूर्व मंत्री जोशी को श्रद्धांजलि

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स 

देवास। निरंतर छह दशक तक राजनीतिक-शैक्षणिक- सामाजिक और खेल जगत पर अपनी अमिट छाप छोडऩे वाले राजनीति के महागुरु पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेश जोशी की द्वितीय पुण्यतिथि पर अमर मोहिनी गार्डन पर कांग्रेसजनों द्वारा विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की गई। 


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रितेश त्रिपाठी, युवा कॉग्रेस प्रदेश सचिव नईम एहमद, वरिष्ठ नेता भगवान सिंह चावड़ा ने उनसे जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए तथा कहा कि संगठन के प्रति उनका समर्पण ही उनकी पहचान थी, हर एक कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्य को अपनाना चाहिए।  



इस अवसर पर मध्यप्रदेश काग्रेस महामंत्री पं जयप्रकाश शास्त्री, प्रदीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिवनारायण, पंडित रमेश व्यास, पूर्व पार्षद नरेंद्र यादव लल्ला, हिम्मत सिंह चावड़ा, दिग्विजय सिंह झाला, अंकित जैन, विजय सिंह चौहान मोनू, महेश गढ़वाल, रितेश सांगते, अतुल सिंह, अशरफ नागोरी, मजहर शेख आदि ने श्रद्धांसुमन अर्पित किए अंत में आभार महेश गढ़वाल ने माना।

Post a Comment

0 Comments