पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। ग्रामीण मंडल देवास में ग्राम पंचायत निपानिया, मेंढकी धाकड़, पटलावदा, उपड़ी, अकालिया, आगरोद, सोंडा, कवड़ी, विजयपुर, बगाना में देवास विधायक गायत्री राजे पवार के प्रतिनिधि के रूप में विक्रम सिंह पवार ने विकास यात्रा में करोड़ों रुपए के विकास कार्यो का भूमि पूजन करते हुए लोकार्पण किया। जिसमें गोरखेड़ी पर 2.50 करोड़ रुपए का डैम, नल जल योजनाएं, सीमेंट क्रांकिट कार्य, नाली निर्माण, शेड निर्माण आदि कार्य शामिल है। सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत एवं जन सहयोग से गरीब के बच्चे भी स्मार्ट टीवी में पढ़ सके। इसके लिए स्मार्ट टीवी भी वितरित की गई।
कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए पवार ने कहा कि भाजपा सरकार में घर घर नल योजना के माध्यम से जल पहुंचाया है साथ ही राजमाता साहब श्रीमंत गायत्री राजे पवार साहब एवं हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयास से हमारे ग्रामीण के 74 गांव को भी नर्मदा सिंचाई योजना अंतर्गत खेतों को भी पानी प्राप्त होगा जिसका टेंडर हो चुका है और लागत 5000 करोड रुपए है,आज विकास यात्रा का समापन है केवल यात्रा का समापन है विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे ,जन-सेवा अभियान मुख्यमंत्री की देन है। उनका यह संकल्प है कि प्रत्येक जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिले।
भाजपा सरकार में जितना प्रदेश का विकास हुआ है, उतना पहले कभी नही हुआ। भाजपा के राज में प्रदेश ने कई उपलब्धियां हांसिल की है। चारो तरफ सडक़, नल-जल, बिजली आदि मुल सुविधाएं ग्रामीण सहित शहरों में मिल रही है। बगाना सरपंच अंकेश राठौर द्वारा महाराज विक्रम सिंह पवार को अंगूर के द्वारा तोला भी गया।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि उपज मंडी समिति पूर्व उपाध्यक्ष भारत सिंह पटलावदा, जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह चावड़ा, रघुनाथ सिंह शर्मा, बद्रीलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पंवार जनोईखेडी , हरिसिंह नेवरी, भैरूसिंह ऊपडी, महामंत्री जीवन सिंह पवार, भंवर सिंह गौड़, पुष्पेंद्र सिंह झाला, महामंत्री जितेंद्र मालवीय, महेंद्र सिंह चौहान, शेरसिंह सरपंच, संघ अध्यक्ष अतुल शर्मा, भूपेंद्र सिंह रामगढ़, रूप सिंह सोलंकी, कृष्णपाल सिंह गोहिल, बबलू जी, मनीष पाटीदार, पंकज शर्मा, विजेंद्र सिंह पटलावदा, पप्पू सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह हाड़ा, राजेंद्र सिंह नेवरी, जयपाल सिंह पवार, दरबार सिंह परिहार, दरबार सिंह सारोला, हरपाल सिंह, अमित पांडे, मनोहर सिंह, आशीष विजयवर्गीय, नीलेंद्र सिंह राठौर, , नरेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, अनिल विश्वकर्मा, राजेश सरपंच, अर्जुन मालवीय, अंकेश राठौर, शंकर सिंह नेवरी, राजेश डोड, जितेंद्र सरपंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नंदकिशोर नागर ने दी।
0 Comments