श्री राजपूत करणी सेना कल करेगी 51 हजार रूद्राक्षों का वितरण

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स

देवास। श्री राजपूत करणी सेना द्वारा आज 51 हजार रूद्राक्षों का वितरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विशाल रघुवंशी (चिंटू बना) ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम नकलन में 18 फरवरी को होने वाले रूद्राक्ष वितरण आयोजन की पूर्व संध्या पर महाराज विक्रम सिंह पवार ने भगवान निष्कलंकेश्वर महादेव का अभिषेक कर 51 हजार रुद्राक्ष का पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा की। रूद्राक्षों का वितरण भक्तों को किया जाएगा। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष भारत सिंह पटलावदा, विजय सिंह पंवार जनोईखेड़ी, जीवन सिंह पवार, भूपेंद्र सिंह रामगढ़, विजेंद्र सिंह पटलावदा, जितेंद्र सिंह गोहिल, पृथ्वी सिंह सिसोदिया, बलवीर सिंह सिंदनी, विजय सिंह पवार, विजेंद्र सिंह परमार, नारू बन्ना, पृथ्वीराज सिंह सिसोदिया, कृष्ण जाट, वीरेंद्र सिंह पवार, सोहेल शेख, जितेन्द्र सिंह, अजय सिंह, लाखन सिंह, बलवीर सिंह, लोकेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, राजपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विजय सिंह आदि ने प्राण प्रतिष्ठा का लाभ लिया।


Post a Comment

0 Comments