पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर विधायक गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में देवास विधानसभा में निकाली रही विकास यात्रा का आगमन वार्ड क्रमांक 28 में हुआ।
यात्रा में मुख्य रूप से पधारे महाराज विक्रम सिंह पवार का महाराजा मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश सिलोदिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। श्रीमंत पवार का मण्डल के सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं यात्रा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पंडित, भरत चौधरी, विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, पिछला मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, महाराजा मंडल अध्यक्ष अजय पंडित, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह बैस, राजेंद्र ठाकुर, संतोष पंचोली, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय पहाडिय़ा, नगरमंत्री अखिलेश धुरिया, सचिन वर्मा, राहुल मालवीय, रितिक वर्मा, राजेंद्र सिलोदिया, सचिन सिलोदिया, रवि सेनिया, राहुल प्रजापति, प्रेम बालोदिया, राजू मल्होत्रा, सुमित सिलोदिया, वैदिक, नैतिक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त जानकारी हर्ष सिलोदिया ने दी।
0 Comments